धनबाद चुनावी दौरे पर आदित्य साहू
धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया
है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू चुनावी दौरे पर धनबाद पहुंचे। धनबाद के बैंक मोड़ थाना
क्षेत्र स्थित धोवाटांड़ कार्यालय
में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी
संजीव कुमार की जीत का दावा किया।आदित्य
साहू ने कहा कि धनबाद की जनता विकास
सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त नगर निगम
चाहती है और इसी सोच के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान
करेगी।इस दौरान उन्होंने पार्टी के
बागी नेताओं पर भी सख्त रुख
अपनाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को
शो कॉज नोटिस
जारी किया गया है और पार्टी की अनुशासन
समिति पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता किसी
भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई तय है।वहीं हेमंत सोरेन सरकार
पर निशाना साधते हुए आदित्य साहू ने कहा
कि झारखंड में झामुमो कांग्रेस की सरकार डर के साये में काम
कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक षड्यंत्र के तहत नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर न कराकर गैर-दलीय आधार पर कराने का फैसला लिया गया।उन्होंने दावा किया कि भाजपा के
आंदोलन और दबाव के कारण ही सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने के लिए मजबूर होना
पड़ा।मेयर पद के जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा गिनाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए
आदित्य साहू ने कहा कि ये सभी कार्य पूर्व की सरकारों की देन हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश
में भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और कानून का राज था,
जबकि वर्तमान राज्य सरकार में
भ्रष्टाचार चरम पर है और विधि व्यवस्था
पूरी तरह चरमराई हुई है।उन्होंने हाल ही में डॉ. मिहिर के घर पर
धमकी भरा पोस्टर लगाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राज्य में
कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।














