रामगढ़ जिले के पतरातु गुड्स शेड साइडिंग परिसर से रेलवे सुरक्षा बल RPF ने रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन डे 50 वर्ष राहुल कुमार 18 वर्ष और गौतम कुमार 20 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों सौंदा बगीचा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।आरपीएफ पतरातु पोस्ट के अनुसार 23 मई की रात करीब 8 बजे पतरातु पॉइंट नंबर 305 के समीप स्थित लोकेशन बॉक्स से 2×12 कोर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद विभाग की ओर से जॉइंट नोट तैयार किया गया और जांच शुरू की गई।पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने केबल काटकर पास के एक टूटे हुए केबिन में छिपा दिया था। बाद में उसे बेचने के लिए ले जाने के दौरान आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।