धनबाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कोयला भवन प्रांगण स्थित कम्युनिटी हॉल में एक जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सुनील आंबेकर ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली विकृतियों को दूर करने और एक मजबूत समाज बनाने के लिए परिवार प्रबोधन स्वदेशी सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्य और जागरूकता जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने संघ की पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन किन परिस्थितियों से गुजरते हुए आज अपने 100 वर्षों की यात्रा पूरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।इस अवसर पर आयोजित जन गोष्ठी में शहर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।