रामगढ़ झामुमो ने भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया
रामगढ़ जिले के सुभाष
चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक मंडली के सदस्यों एवं केंद्रीय
नेताओं ने विष्णुगढ़ में हुई 12 वर्षीय
मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर
प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और सुभाष
चौक पर भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया।झामुमो नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए
कहा कि यह पूरा मामला झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत उठाया गया था और
आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन हजारीबाग पुलिस ने उनके मंसूबों
को नाकाम करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर लिया।झामुमो नेताओं का कहना है कि जब तक
मामले का खुलासा नहीं हुआ था तब तक भाजपा और उसके सहयोगी दल आरोपी के
लिए फांसी की मांग कर रहे थे लेकिन जैसे ही मुख्य आरोपी भीम राम का
संबंध भाजपा से होने की बात सामने आई, भाजपा इस मामले पर चुप हो गई।इस कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य
राजकुमार महतो चित्रगुप्त महतो महेंद्र मुंडा सोना राम मांझी गीता विश्वास अकल उरांव साजिद अंसारी मुमताज अंसारी सहित सैकड़ों झामुमो
कार्यकर्ता मौजूद थे।














