देवघर सदर अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरेबा गांव निवासी राम बच्चन यादव ने बैद्यनाथ धाम ओपी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ने बताया कि उसकी चाची तीन महीने पहले झुलस गई थी जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। वह प्रतिदिन अस्पताल में खाना पहुंचाने आता था। इसी क्रम में उसने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर वार्ड में खाना देने गया था। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद मामले की सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।