देवघर हजारीबाग घटना पर जेएमएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देवघर शहर के एक स्थानीय होटल में
झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने हजारीबाग में
हुई युवती की हत्या मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को हुई इस घटना
में जांच के बाद आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला है।संजय शर्मा ने मृतका के प्रति
संवेदना व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने इस संवेदनशील मामले पर गंदी
राजनीति करने की कोशिश की और सरकार को बदनाम करने के लिए आंदोलन किया। उन्होंने
कहा कि जब तक आरोपी की पहचान नहीं हुई थी
तब तक भाजपा आंदोलन कर रही थी लेकिन आरोपी के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद
पार्टी उससे पल्ला झाड़ने लगी।उन्होंने कहा कि आरोपी भीम राव की भाजपा नेताओं के
साथ तस्वीरें मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा
कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का जल्द खुलासा कर दिया।इस प्रेस
कॉन्फ्रेंस में परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह
राहुल चंद्रवंशी सुरेश शाह उप मेयर टिप चटर्जी,
मेयर प्रतिनिधि सचिन राउत और प्रदीप
चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।














