लोहरदगा में गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना
लोहरदगा में गुड फ्राइडे के अवसर पर संत
बेर्नाडेट चर्च सहित जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना और प्रार्थना सभाओं
का आयोजन आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मसीही समाज के लोग बड़ी
संख्या में चर्च पहुंचे और प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान को स्मरण
किया।संत बेर्नाडेट चर्च उर्सुलाइन चर्च
सीएनआई चर्च एनडब्ल्यूजीईएल चर्च जीईएल चर्च और सेवेंथ डे चर्च सहित कई चर्चों में विशेष आराधना
सभाएं आयोजित की गईं। श्रद्धालुओं ने शांत वातावरण में प्रार्थना कर प्रभु यीशु के
प्रेम त्याग और क्षमा के संदेश को याद किया।आराधना सभा के दौरान
पादरियों ने प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कहे गए सात वचनों पर विशेष चिंतन प्रस्तुत
किया और बताया कि प्रभु यीशु का बलिदान मानवता के प्रति ईश्वर के अनंत प्रेम और
करुणा का प्रतीक है।फादर सिसीर सुरीन ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का
बलिदान मानव इतिहास में प्रेम और करुणा का सबसे महान उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत
में पवित्र क्रूस की उपासना की गई और परम प्रसाद का वितरण किया गया।














