धनबाद सुमित फिल्यूल्स भट्ठा विरोध
धनबाद जिले के निरसा
थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप संचालित सुमित
फिल्यूल्स भट्ठे के खिलाफ शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं
ने आरोप लगाया कि भट्ठे से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों का
जीना मुश्किल हो गया है और लगातार बीमारियां फैल रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि
भट्ठे में ओवेन और चिमनी की व्यवस्था होने के बावजूद खुले में कच्चा कोयला जलाया
जा रहा है। इससे निकलने वाला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है
जिससे लोगों को सांस
लेने में परेशानी हो रही है और पेड़ पौधों को भी नुकसान
पहुंच रहा है।स्थानीय महिलाएं भट्ठे पर पहुंचीं और प्रबंधन से चिमनी व ओवेन के
माध्यम से कोयला जलाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर भट्ठे के
कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मीडियाकर्मियों से भी उलझ पड़े।ग्रामीणों
ने बताया कि इस मामले की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद उपायुक्त और झारखंड राज्य प्रदूषण
नियंत्रण बोर्ड से भी की गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिलाओं
ने चेतावनी दी है कि यदि जहरीले धुएं पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो वे उग्र
आंदोलन करेंगी।














