धनबाद जिले के निरसा स्थित मैथन डाइक एरिया मध्य विद्यालय में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट मैथन शाखा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी।महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप की वीरता संघर्ष और स्वाभिमान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए।इसके बाद बच्चों के बीच कॉपी किताब पेंसिल रबर और मिठाइयों का वितरण किया गया। अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।