धनबाद रामनवमी पथराव पर शांति समिति की बैठक
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में
रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव प्रकरण को लेकर मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में
शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसएसपी सिंदरी विधायक और निरसा विधायक ने संयुक्त रूप से किया। इस
दौरान सिटी एसपी एसडीएम
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर
डीएसपी 1
एसडीपीओ सिंदरी थाना प्रभारी समेत कई
विभागीय अधिकारी और बलियापुर क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में
रामनवमी के दिन हुई पथराव की घटना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने
बताया कि जुलूस के दौरान अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया
था। बैठक में घटना के कारणों और इसमें शामिल असामाजिक तत्वों की भूमिका की समीक्षा
की गई।बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी ने मिलकर आपसी
सद्भाव और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि बलियापुर शांत
इलाका रहा है और इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है इसलिए भविष्य में
किसी भी तरह की अफवाह गलतफहमी या उकसावे से बचने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने
जानकारी दी कि इस मामले में अब तक कुल 19
लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका
है। एसएसपी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम जांच में
सामने आ रहा है, वे स्वयं थाना पहुंचकर अपनी बात रखें। यदि किसी निर्दोष का नाम
शामिल हुआ है तो वह सबूत के साथ थाना आए निष्पक्ष जांच के बाद
उसे राहत दी जाएगी।














