हजारीबाग रामनवमी जुलूस में हत्या तीन आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग
जिले के गदोखर गांव में 27/28 मार्च 2026 की रात एक शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान दुखद घटना हुई।
शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव पर कुछ आरोपियों ने पूर्व रंजिश के कारण हमला
कर दिया। भुजाली से किए गए इस हमले में उनकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने
तत्परता दिखाते हुए विशेष जांच टीम SIT
का गठन किया और लगातार छापेमारी कर तीन
मुख्य आरोपियों करण कुमार यादव
नितेश कुमार यादव और अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में
प्रयुक्त खून लगा हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी
के कारण हत्या की बात स्वीकार की है।इसी दौरान एक अन्य घटना में दिपूगढ़ा क्षेत्र
में मुकेश सिंह पर चाकू से हमला किया गया
जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत
अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए
आरोपी राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।दोनों मामलों में पुलिस की
सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था
बनाए रखने की दिशा में पुलिस की तत्परता साफ दिखाई देती है। फिलहाल पुलिस दोनों
मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।














