पलामू झामुमो महंगाई प्रदर्शन
पलामू बढ़ती महंगाई
और गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड मुक्ति
मोर्चा झामुमो पलामू जिला समिति ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन
किया। प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू
सिद्दीकी ने किया।प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।धरना
को संबोधित करते हुए सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से
परेशान है जबकि
केंद्र सरकार आम लोगों की समस्याओं से बेपरवाह बनी हुई है।उन्होंने कहा कि छोटे
गैस सिलेंडर में ₹261 और
कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 की
वृद्धि गरीब मजदूर
और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ने वाली है।सन्नू सिद्दीकी ने चेतावनी दी कि
यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक उग्र
आंदोलन करेगा।उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के
अधिकारों की आवाज उठाता रहेगा।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने
किया। इस मौके पर चंदन सिंहा, सलोनी
टोपनो हाजी
शमीम राकेश
सिन्हा असफर
रब्बानी देवानंद
भारद्वाज रंजीत
जायसवाल मन्नत
बग्गा और महिला मोर्चा की कांति चंद्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।














