पलामू हुसैनाबाद रात्रि वाहन अभियान
पलामू जिले के
हुसैनाबाद में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का विशेष अभियान
लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी और नवपदस्थापित एसडीपीओ सह आईपीएस
अधिकारी दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में चलाए जा रहे रात्रि अभियान के तहत बुधवार
रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मॉडिफाइड थार वाहन को जब्त कर लिया।जानकारी
के अनुसार हुसैनाबाद
के जेपी चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बीच सड़क पर थार वाहन लगाकर कुछ युवक मटरगश्ती
कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाना
ले आई।थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि जब्त की गई थार गाड़ी मॉडिफाइड थी और
चालक शराब के नशे में पाया गया। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन
विभाग DTO को भेज दिया गया है।पुलिस
की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रुतबा दिखाने और रात में चौक चौराहों पर मटरगश्ती करने वालों के बीच
हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।पुलिस ने
स्पष्ट किया है कि ब्लैक फिल्म मॉडिफाइड वाहनों और सड़क पर हीरोगिरी
दिखाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।














