देवघर पालोजोरी खाता सत्यापन बैठक
देवघर जिले के
पालोजोरी अंचल कार्यालय सभागार में बुधवार को अंचलाधिकारी के निर्देश पर एक
महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, मूल रैयतों और गृह रक्षकों होमगार्ड ने
भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य मानदेय एवं अन्य सरकारी प्रक्रियाओं से संबंधित
बैंक खाता संख्या का सत्यापन करना था।अंचल निरीक्षक सीआई तरुण कुमार और शुभम कुमार
ने जिला प्रशासन से मिले निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों के
बैंक खातों का मिलान किया गया और ऑन द स्पॉट फॉर्म भरवाए गए।त्रुटियों को दूर करने
के लिए आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर ही जमा लिए गए ताकि भविष्य में भुगतान संबंधी किसी
प्रकार की समस्या न हो।बैठक में ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों ने विभागीय स्तर पर
आ रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। सीआई तरुण कुमार ने सभी शिकायतों को
सुनते हुए कई तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन
का प्रयास है कि पंचायत प्रतिनिधियों और गृह रक्षकों को अपने कार्यों के निष्पादन
में किसी तरह की परेशानी न हो।अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से क्षेत्र की
गतिविधियों पर नजर रखने और अंचल कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील
की।बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और गृह रक्षक मौजूद रहे।















