पोटका हल्दीपोखर के जन वितरण प्रणाली पीडीएस दुकानदार मैना सरदार का 28 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए पोटका डीलर संघ आगे आया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली की अगुवाई में राजेंद्र गुप्ता जितेंद्र गुप्ता चिंटू गुप्ता शुरू सरदार सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में संघ की ओर से मृतक के परिजनों को सहयोग राशि सौंपी गई।इस दौरान संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि आज पीडीएस डीलर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचाने वाला डीलर आज खुद भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।उन्होंने बताया कि डीलरों को 6 से 8 महीने में एक बार केवल एक दो महीने का ही कमीशन भेजा जाता है जिससे उन्हें काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संघ की ओर से लगातार सरकार को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है और मांग की गई है कि हर महीने डीलरों का कमीशन सीधे उनके खाते में भेजा जाए।अनवर अली ने कहा कि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाला डीलर ही आज असुविधा में जीने को मजबूर है।उन्होंने यह भी बताया कि संघ की ओर से जहां तक संभव हो, मृतक डीलरों के परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का प्रयास किया जाता है ताकि पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिल सके और सभी मिलकर दिवंगत डीलर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।