धनबाद निरसा अवैध कारोबार पर बवाल
धनबाद निरसा निरसा क्षेत्र में इन दिनों
अवैध कारोबार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। कोयला चोरी बालू तस्करी लोहा चोरी
पशु तस्करी और अवैध लॉटरी जैसे धंधे
दिनदहाड़े चलने के आरोप लग रहे हैं
जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब 30
भट्टों के माध्यम से कोयले का अवैध
कारोबार संचालित हो रहा है
जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में
गाड़ियों से कोयले की निकासी की जा रही है। इसके अलावा मछली और पशु तस्करी पाइप चोरी और बालू की कालाबाजारी भी बड़े पैमाने पर होने की
बात सामने आई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध वसूली के कारण बालू की कीमत 1200 रुपये
से बढ़कर 3000 रुपये तक पहुंच गई है
जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया
है।इन सभी मुद्दों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन
पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था सुधारने के
बजाय इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।विधायक ने जिला प्रशासन को दो दिनों
का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में अवैध कारोबार पर रोक नहीं
लगाई गई तो वे जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा
कि नेशनल हाईवे पर पंडाल लगाकर अवैध कारोबार में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को रोका
जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जानकारी पहले ही विधानसभा और वरिष्ठ
अधिकारियों को दी जा चुकी है
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
है।विधायक ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो वे महीनों तक सड़क पर रहकर आंदोलन करेंगे
और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार को बंद कराएंगे।















