रामगढ़ ज्वैलर्स डकैती खुलासा
रामगढ़ झारखंड रजरप्पा चितरपुर स्थित
शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई डकैती कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस
ने इस मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए सोना चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस
अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।बताया
गया कि 21 अप्रैल 2026 को ज्वैलर्स दुकान में दिनदहाड़े डकैती की घटना हुई थी। इसके
बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया
गया।तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ लातेहार
पलामू रांची सहित कई जिलों
में छापेमारी की। साथ ही बिहार के नालंदा जिले में भी कार्रवाई करते हुए तीन
आरोपियों को सोना चांदी के आभूषण और एक अर्टिगा वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।इसके
अलावा पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार
किया गया जिनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक कपड़े और लूटे गए
जेवरात बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों में सुभानी अंसारी मनीष कुमार रीना देवी
चंद्रावती देवी आनंद कुमार अरबाज अंसारी और नसरूल्लाह अंसारी शामिल हैं।पुलिस का कहना है
कि इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
जारी है।















