गढ़वा बंशीधर धाम दौरा
गढ़वा जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त
अनन्य मित्तल गुरुवार को श्री बंशीधर नगर पहुंचे जहां उनका दौरा आस्था
और विकास दोनों के संदेश के साथ खास रहा।उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध
श्री बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना
कर की। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान श्री बंशीधर की दिव्य प्रतिमा के दर्शन किए
और कहा कि इस अलौकिक मूर्ति के बारे में वे लंबे समय से सुनते आ रहे थे लेकिन आज दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।डीसी मित्तल
ने स्पष्ट कहा कि मंदिर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि क्षेत्र के प्रसिद्ध बंशीधर महोत्सव को लेकर
प्रशासन गंभीर है और जल्द ही इसके आयोजन की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।उन्होंने
बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर योजना को
आगे बढ़ाया जाएगा।इस मौके पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा नगर प्रबंधक प्रमेय
मंडिलवार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।डीसी के इस दौरे से जहां धार्मिक आस्था को
मजबूती मिली है वहीं लंबे समय से महोत्सव के इंतजार में बैठे लोगों की
उम्मीदें भी फिर से जाग उठी हैं।















