पोटका जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी की चारदीवारी को गैरकानूनी तरीके से तोड़े जाने का मामला अब सुलझ गया है।इस विवाद को लेकर पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने थाना में दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर समाधान कराया।बैठक के दौरान अंचलाधिकारी के सख्त रुख के बाद आरोपी राम कमल सिंह और उनके परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया।साथ ही उन्होंने यह भी सहमति जताई कि अगले 10 दिनों के भीतर स्कूल की टूटी हुई चारदीवारी को दोबारा खड़ा किया जाएगा।दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया जिससे आरोपी को कानूनी कार्रवाई से राहत मिल गई।इस कार्रवाई से प्रशासन की तत्परता और सख्ती का संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।