जामताड़ा नारी शक्ति वंदन पर प्रेस वार्ता
जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में महिला
मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को
लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी
बैसखियार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए
शालिनी बैसखियार ने कहा कि सितंबर 2023
में संसद में पारित नारी शक्ति वंदन
अधिनियम देश के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम
केवल एक कानून नहीं बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकार सम्मान और राजनीतिक भागीदारी
सुनिश्चित करने वाला बड़ा कदम है।उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत संसद और
विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
जिससे महिलाएं नीति निर्माण में सक्रिय
भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस पर
राजनीति कर रहे हैं वे महिलाओं के हित में कभी गंभीर नहीं रहे।जामताड़ा नगर पंचायत
अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश की आधी
आबादी को सशक्त बनाना है और यह अधिनियम उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं
मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी ने भी इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं
के लिए अवसर बढ़ाने वाला बताया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह जिला मंत्री आभा आर्या
संजू देवी सोनम प्रकाश ज्योति देवी
मीनू देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद
रहे।















