रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतका की पहचान रिंकी कुमारी 23 वर्ष पिता विनोद रविदास, निवासी सौंदा डी 6 नंबर दोतल्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस के एएसआई बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतका के पिता ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब रिंकी के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।