देवघर बिजली दर विरोध प्रदर्शन
देवघर झारखंड में बिजली दर वृद्धि बार बार हो रही बिजली कटौती और पोस्टपेड
मीटर में कथित मनमानी बिलिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
बिजली विभाग के कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता कार्यालय का जिला स्तरीय घेराव
किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार
नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा
नेताओं का कहना है कि सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात करती है, लेकिन जैसे ही खपत 201 यूनिट होती है उपभोक्ताओं को पूरा बिल देना पड़ता है। इसके अलावा अनियमित
बिजली आपूर्ति और बार बार कटौती से लोगों की दिनचर्या
प्रभावित हो रही है।नेताओं ने पोस्टपेड मीटर में गलत बिलिंग का भी आरोप लगाया जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों
ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।














