धनबाद निरसा चिरकुंडा नाली निर्माण निरीक्षण
धनबाद निरसा चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र
के वार्ड संख्या 7 में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की
शिकायत के बाद नगर अध्यक्ष सुनीता देवी ने स्थल का निरीक्षण किया।यह नाली निर्माण
कार्य जीटी रोड स्थित चिरकुंडा हनुमान मंदिर से चिरकुंडा चौक के शौचालय तक कराया
जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद से
शिकायत की थी।शिकायत मिलने के बाद अध्यक्ष सुनीता देवी मौके पर पहुंचीं और निर्माण
कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक को सख्त निर्देश दिया कि
विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और लापरवाही
किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्य की
गुणवत्ता संतोषजनक है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।स्थानीय निवासी
विमल रुंगटा ने बताया कि कार्य जेई की निगरानी में हो रहा है और गुणवत्ता ठीक है।
वहीं वार्ड पार्षद जियाउल अंसारी उर्फ पुटूस ने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र
में जलभराव की समस्या होती थी
लेकिन नाली बनने से लोगों को काफी राहत
मिलेगी।नगर अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया
जाएगा और सभी कार्य मानक के अनुरूप पूरे किए जाएंगे।














