मधुपुर नगर परिषद चुनाव
मधुपुर नगर परिषद चुनाव के लिए सोमवार सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया।प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो।मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर परिषद के लिए अपने जनप्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मधुपुर शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। लोगों में यह उम्मीद देखी जा रही है कि मतदान के माध्यम से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी














