गिरिडीह नगर निगम चुनाव हिंसा
गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान गिरिडीह के
वार्ड संख्या 18 में
उस समय अफरा तफरी मच गई जब मतदान के बीच मारपीट की
घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोगों के
साथ धक्का मुक्की और पिटाई की गई, जिससे मतदान केंद्र पर तनावपूर्ण स्थिति
बन गई।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई जो देखते ही देखते
हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति संभालने की कोशिश
की लेकिन
तब तक कुछ लोग घायल हो चुके थे।इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक
मीडिया कर्मी के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि समाचार
कवरेज के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना को लेकर स्थानीय
पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है।घटना पुलिस के सामने होने के बावजूद हिंसा न
रुक पाने पर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना
है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता
था।हालांकि पुलिस
प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के
अनुसार, मामले की जांच शुरू
कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।नगर
निगम चुनाव के बीच हुई इस घटना के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया है। फिलहाल वार्ड
संख्या 18 में अतिरिक्त पुलिस
बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।














