देवघर के वार्ड 8 में मेयर ने सुनी समस्याएं
देवघर नगर निगम
क्षेत्र के चंदाजोरी स्थित वार्ड संख्या 8 के दुर्गा मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने मेयर रवि राउत के
समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा।इस दौरान वार्डवासियों ने पानी की
समस्या बिजली
बिल में गड़बड़ी नाली निर्माण और सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों
से मेयर को अवगत कराया।आवास योजना की तीसरी किस्त को लेकर मेयर ने कहा कि संबंधित
अधिकारियों को पत्राचार किया गया है और जल्द ही रुके हुए लाभुकों को भुगतान कराने
की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र
समाधान की मांग करते हुए नगर निगम से नियमित निगरानी की अपील की।














