कोडरमा की राजनीति में बड़ा बदलाव
कोडरमा की राजनीति में गुरुवार को बड़ा
बदलाव देखने को मिला जब मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन
की मौजूदगी में कोडरमा विधानसभा की
पूर्व स्वतंत्र प्रत्याशी
शालिनी गुप्ता ने अपने हजारों
समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कोडरमा
आगमन पर उपायुक्त ऋतुराज
द्वारा उनका स्वागत किया गया वहीं जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कोडरमा जिले के लोकाई मैदान
में झामुमो की विशाल जनसभा आयोजित की
गई।सभा के दौरान शालिनी गुप्ता के साथ
प्रवीण रवानी कुलवीर सलूजा
सहित कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक
हस्तियों ने झामुमो की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच पर शालिनी
गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी में स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता
झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे
ने की जबकि मंच संचालन जिला
सचिव पवन माइकल कुजूर
ने किया। जनसभा में झामुमो के केंद्रीय जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी
उपस्थिति रही।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं कोरोना काल में किए गए कार्यों और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने
की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है लेकिन योजनाबद्ध तरीके से यहां के लोगों को मजदूर बना दिया
गया। उन्होंने विशेष रूप से कोडरमा की अभ्रक संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि
इसका सही उपयोग होता तो आज यहां रोजगार के अनेक अवसर होते।मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली और मुंबई झारखंड के खनिजों से चमकते है, लेकिन
झारखंड खुद अंधकार में रखा गया।वहीं
शालिनी गुप्ता ने कहा कि वे जीवन भर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही बनकर कार्य
करेंगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।सभा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव
गंगा प्रसाद यादव संजय पांडे
मो. सद्दाम जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा
और बीरू यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।














