मधुपुर रेलवे सुरक्षा बल RPF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा हावड़ा एक्सप्रेस से चार नाबालिग किशोरों को रेस्क्यू किया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बच्चे बाल तस्करी के शिकार थे और किसी दलाल के माध्यम से ले जाए जा रहे थे।हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से बाल कल्याण समिति CWC को सौंप दिया।बताया जा रहा है कि इन दिनों रेल मार्ग के जरिए बच्चों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी जसीडीह स्टेशन से 13 नाबालिगों और जामताड़ा स्टेशन से 7 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था।इस घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है ताकि ऐसे मामलों को समय रहते रोका जा सके।