हजारीबाग प्रेमी युगल आत्महत्या
हजारीबाग से एक बेहद दुखद और संवेदनशील
खबर सामने आई है जहां सामाजिक दबाव और पारिवारिक असहमति के चलते एक प्रेमी युगल
ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव का है जहां अंतरजातीय विवाह की चाहत दोनों के लिए जानलेवा साबित हुई।जानकारी
के मुताबिक कूद गांव निवासी धीरज कुमार और हुड़हुड़ू की रहने वाली जया
कुमारी लंबे समय से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। दोनों
शादी करना चाहते थे लेकिन उनका रिश्ता अंतरजातीय होने के कारण परिवार और समाज को
मंजूर नहीं था।बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे विरोध और दबाव के चलते दोनों
मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी बीच शुक्रवार की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों ने
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और
दोनों को फंदे से उतारकर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया
गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।इस
हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल कटकमदाग पुलिस
मामला दर्ज कर जांच में जुटी है और हर पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है।















