बोकारो बेरमो सीसीएल के कथारा CBI रिश्वत कांड
बोकारो बेरमो सीसीएल के कथारा कोलियरी
क्षेत्र में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले का भंडाफोड़
किया है। धनबाद सीबीआई टीम ने कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान और जेएमएम नेता
सह एचएमकेपी के क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक को करीब 35
हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ
गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार
सुरेश किस्कू नामक व्यक्ति ने सीबीआई से
शिकायत की थी कि उनके पिता कारू मांझी
जो वर्ष 2024
में सेवानिवृत्त हुए थे उनके बकाया भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। पिता के
निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट में था
ऐसे में भुगतान क्लियर करने के लिए 35 हजार रुपये की मांग
की गई थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई के एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर
विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी प्रियरंजन के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और
शुक्रवार को कथारा कोलियरी कार्यालय में छापेमारी की।जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय
रकम सौंपी सीबीआई ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से कथारा स्थित सीसीएल गेस्ट
हाउस में घंटों पूछताछ की गई और देर रात उन्हें धनबाद ले जाया गया।इस कार्रवाई के
बाद पूरे कोलियरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने सीबीआई की इस कार्रवाई
का स्वागत करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।माना जा रहा
है कि जांच के दौरान इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा अन्य
अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।















