हजारीबाग एलपीजी गैस आपूर्ति स्पष्ट
हजारीबाग देशभर में हाल के दिनों में एलपीजी गैस को लेकर लोगों के बीच
हल्की चिंता और अफवाहों का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों ने इन आशंकाओं को खारिज करते
हुए स्पष्ट किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।गैस
एजेंसी संचालकों के अनुसार
उपभोक्ताओं को केवल निर्धारित प्रक्रिया
के तहत गैस बुकिंग करनी होती है
जिसके बाद तय समय सीमा में सिलेंडर की
डिलीवरी की जा रही है।उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में मामूली देरी जरूर हो
सकती है लेकिन इसका कारण गैस की कमी नहीं बल्कि मांग में
अस्थायी बढ़ोतरी या लॉजिस्टिक कारण हैं।एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे
किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक बुकिंग या स्टॉकिंग से
बचें।प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि एलपीजी की आपूर्ति लगातार जारी है और
उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।















