सरायकेला खरसावां कान्दरबेड़ा NH-33 सड़क हादसा
सरायकेला खरसावां चांडिल जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत
कान्दरबेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33
पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो
गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो
युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
जबकि एक महिला को हल्की चोटें आई हैं।जानकारी
के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों लोग नीमडीह प्रखंड के चालियामा बांधड़ीह
गांव के निवासी हैं। घायलों में श्रीकांत सिंह,
नागेंद्र सिंह और प्रतिमा सिंह शामिल
हैं। बताया जा रहा है कि तीनों जमशेदपुर की ओर जा रहे थे तभी कान्दरबेड़ा के
पास उनकी बाइक पीछे से खड़े ट्रेलर से टकरा गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने
तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर मौजूद आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव
हरेलाल महतो के भाई रुद्र प्रताप महतो ने निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी
घायलों को तत्काल महात्मा गांधी मेमोरियल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया।डॉक्टरों
के अनुसार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि महिला को
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान समाजसेवी शिखर गांगुली और झामुमो
के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो भी घटनास्थल पर मौजूद थे।यह हादसा एक बार फिर
राष्ट्रीय राजमार्गों पर लापरवाही से खड़े भारी वाहनों और तेज रफ्तार के कारण
बढ़ते सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।















