गिरिडीह के सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस में हुई हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल से स्ट्रेचर पर शव लेकर पैदल मार्च किया और कबरीबाद माइंस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।परिजन दोषियों की गिरफ्तारी सख्त सजा और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने और माहौल शांत कराने की कोशिश में जुटा हुआ है।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर जुट गए हैं।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।