गिरिडीह के कबीरबाद माइंस बवाल
गिरिडीह के सीसीएल
कोलियरी क्षेत्र स्थित कबीरबाद माइंस में बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात
तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिससे पूरे इलाके में
अफरा तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि प्रदर्शन
के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद स्थिति को
नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।झड़प और लाठीचार्ज के दौरान कई
प्रदर्शनकारी घायल हो गए वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई
हैं।हंगामे के दौरान माइंस क्षेत्र के कांटा घर वजन माप केंद्र में भी तोड़फोड़ की
गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।स्थिति को नियंत्रण में रखने
के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर
नजर बनाए हुए है।प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति सामान्य
करने की कोशिश जारी है।















