रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।यह कार्रवाई रामगढ़ उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम दामोदर नदी घाट और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के लिए मामला माइनिंग विभाग को भेज दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।