झामुमो महंगाई विरोध प्रदर्शन
देश में बढ़ती महंगाई
और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को झारखंड
मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साहेबगंज स्टेशन चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के साहेबगंज जिलाध्यक्ष अरुण
कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन
शेख जिला उपाध्यक्ष बबलू मिश्रा सुरेंद्र यादव अमरनाथ
यादव नजरूल इस्लाम समेत बड़ी संख्या में
पार्टी पदाधिकारी महिला इकाई और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार
बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। खासकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की
कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों होटल
संचालकों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी असर पड़ रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों को
नजरअंदाज कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की
कीमतों में वृद्धि वापस नहीं ली गई तो
पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आम जनता के अधिकारों और राहत के लिए
लड़ी जा रही है।














