जामताड़ा नगर स्थित राजवाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर गेम एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप सह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह देर रात संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.एन. अकादमी स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार भैया उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मेडल उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि अनंत कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और अनुशासन के माध्यम से खिलाड़ी भविष्य में जिला राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जामताड़ा का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति के निरंतर प्रयास से जिले में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 174 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो बैडमिंटन कैरम गतका योग टेबल टेनिस चेस आर्म रेसलिंग एयरगन राइफल शूटिंग और चित्रांकन जैसी खेल विधाओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य जामताड़ा के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।कार्यक्रम के सफल संचालन में राहुल सिंह भास्कर चांद प्रणय सिंह बजरंग प्रियदर्शनी विनय सिंह सूरज कुमार पासवान सौगत माहता सौरभ झा सोमनाथ दत्ता एवं मौसम कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।