गिरिडीह में घर में चोरी
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड
स्थित गुरुकुल गली में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात
को अंजाम दिया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।इस संबंध में पीड़ित
कुणाल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया
कि वे रेलवे कर्मचारी हैं और वर्तमान में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में पदस्थापित
हैं। वहीं स्वास्थ्य कारणों से उनके माता पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे जिससे घर पूरी तरह
सूना था।चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और
चोरी की घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो इसकी
सूचना उनके पिता को दी, जिसके बाद कुणाल कुमार को जानकारी दी गई।सूचना मिलने पर वे
दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचे
जहां उन्होंने देखा कि घर का सामान
बिखरा पड़ा है और अलमारी टूटी हुई है। जांच के दौरान करीब 2 लाख रुपये नगद और 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात
चोरी होने की बात सामने आई है।पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस वारदात में किसी
जानकार व्यक्ति का हाथ हो सकता है,
जिसने घर की स्थिति की जानकारी पहले से
हासिल कर ली थी।फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के
लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।














