लातेहार में हथियार बरामद
लातेहार जिले में पुलिस को एक बड़ी
सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों गिरफ्तार इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय
भुइयां एवं कमांडर बबलू राम उर्फ बल्लू चंद्रवंशी की निशानदेही पर पुलिस ने भारी
मात्रा में खतरनाक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों माओवादियों को न्यायालय से पांच दिनों के
रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने गारू थाना क्षेत्र के मिर्चैया जंगल
में छुपाकर रखे गए हथियारों के बारे में जानकारी दी।माओवादियों की निशानदेही पर
पुलिस ने सेमी राइफल इंसास राइफल
कार्बाइन भारी मात्रा में
गोलियां एवं नक्सली पोच बरामद किया है। इस पूरे अभियान को सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम के बीच अंजाम दिया गया।लातेहार एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर मामले
की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे नक्सली
गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहले भी इस तरह की
सफलताएं मिल चुकी हैं और आगे भी अभियान जारी रहेगा।














