जामताड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सनातन संस्कृति और पूजा पद्धति पर की गई टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पूजा पद्धति गलत है, तो मुख्यमंत्री स्वयं मंदिरों में पूजा क्यों करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने भी इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पावन अवसर पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और माता रानी से उनके सद्बुद्धि की कामना की।भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि झारखंड सरकार के नेताओं द्वारा लगातार सनातन विरोधी बयान देना एक आदत बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की राजनीति की जा रही है, जो समाज में विभाजन पैदा करती है।इस मौके पर कमलेश मंडल सुकुमार सरखेल राजेंद्र राउत प्रदीप राउत प्रवीण मिश्रा पिंटू गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।