लातेहार में गांजा जब्ती
लातेहार जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में
गांजा की खेप जब्त की है। गांजा को भूसी की बोरियों में छुपाकर ट्रक के माध्यम से
तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त
सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उनके निर्देश पर टीम का गठन किया गया। लातेहार
अंचलाधिकारी एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यम्मी होटल के पास इस
कार्रवाई को अंजाम दिया गया।छापेमारी के दौरान ट्रक से करीब 200 बैग गांजा बरामद किया
गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 25
लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर विधि संगत कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की
जांच शुरू कर दी है।एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जिले में अवैध नशा कारोबार के
खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।














