गिरिडीह सड़क हादसा मौत
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र
अंतर्गत जोड़ापहाड़ी के पास बदगुंदा मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क
हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान
पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ निवासी बशुदेव राय के 19 वर्षीय पुत्र दीपक
राय के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक रौनक कुमार राय 19 वर्ष पिता कार्तिक राय बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार दोनों
युवक पल्सर बाइक से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बदगुंदा मोड़ के पास तेज
रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर
गिर पड़े।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही
मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल
पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक राय को मृत घोषित कर दिया जबकि रौनक कुमार राय का इलाज जारी है।पुलिस अज्ञात वाहन की
तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।















