बोकारो जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नाथू सिंह मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। झारखंड सरकार के निर्देश पर उनकी नियुक्ति बोकारो के एसपी के रूप में की गई है।पदभार संभालते ही नाथू सिंह मीणा ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण करना होगा।उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।नए एसपी के आगमन से जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।