गिरिडीह बाइक हादसा सात घायल
गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर
शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां एक पिता अपने छह
मासूम बच्चों के साथ दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में बाइक पर सवार सभी सात
लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज के पास की है।
बताया जाता है कि खुखरा निवासी 35 वर्षीय विनोद साव अपने छह बच्चों गुड़िया कुमारी 9 संतोषी कुमारी 12 कृति कुमारी 7 अंकुश कुमार 2 कोमल कुमारी 4 और अंकित कुमार 5 के साथ एक ही बाइक पर
सवार होकर बेंगाबाद के बहादुरपुर स्थित ससुराल जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही
एक अज्ञात बाइक ने अचानक चकमा दे दिया
जिससे संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक
सड़क पर फिसल गई। हादसे के बाद सभी घायल सड़क पर गिर पड़े।रात का समय होने के कारण
कुछ देर तक सभी घायल सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने
मानवता का परिचय देते हुए एक टेम्पो रुकवाया और सभी को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और
ओवरलोडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।















