रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास
झारखंड रामगढ़ जिले के
भुरकुंडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी
न्यू सरदार कॉलोनी एवं आंगनबाड़ी
तेलीमान धौड़ा केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं
पूजा अर्चना के साथ किया। इसके साथ ही
भदानीनगर देवरिया पंचायत के नीचे टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में भी
नए आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया गया।जानकारी के अनुसार इन आंगनबाड़ी
केंद्रों का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर लगभग 14.96 लाख रुपये की लागत आएगी। यह
परियोजना क्षेत्र में बच्चों गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।शिलान्यास समारोह को
संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य
सरकार एवं डीएमएफटी मद के सहयोग से क्षेत्र
में शिक्षा, स्वास्थ्य
और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण
केंद्र होते हैं।उन्होंने कहा कि नए भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर
शैक्षणिक वातावरण मिलेगा वहीं महिलाओं और बच्चों को पोषण,
स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी सेवाओं का
लाभ सुचारु रूप से प्राप्त हो सकेगा। विधायक ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों
में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी
जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम
में भाजपा मंडल अध्यक्ष भुरकुंडा सह मुखिया अजय
पासवान, पूर्व
जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेता मनोज
राम सांसद
प्रतिनिधि राकेश सिन्हा मंडल महामंत्री ज्योति सिंह मंडल मंत्री विजय कुमार विनोद सिंह योगेश दांगी मनोज गुप्ता संतोष शर्मा राकेश चौधरी विजय दुबे संतोष मिश्रा संजय मिश्रा राकेश जायसवाल राजेश मंडल अभिषेक मिश्रा मिंटु
कुमार सोनी आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा
पासवान मिताली बॉस सहित बड़ी संख्या में
गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














