छतरपुर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत छतरपुर ने एक सराहनीय पहल करते हुए हेल्पडेस्क की शुरुआत की। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से अब नगरवासी अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकेंगे जिन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।हेल्पडेस्क का प्रभारी विधि सहायक अभिषेक कुमार को बनाया गया है। नगर पंचायत द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 06566222023 पर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस हेल्पडेस्क के जरिए आमजन से सीधा संवाद स्थापित होगा।कार्यपालक अधिकारी फैज़ुर्र रहमान ने भी कहा कि प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव, सिटी मैनेजर मुर्तज़ा अंसारी जेई शुभम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।यह पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ साथ समस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाएगी।