छतरपुर ट्रैफिक व्यवस्था
छतरपुर नगर पंचायत छतरपुर में लगातार
बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ विजय केरकेट्टा से मुलाकात की।इस
दौरान उन्होंने शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अतिक्रमण बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और बड़ी गाड़ियों की अनियंत्रित
एंट्री के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।नगर अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अनुमंडल अंचल और नगर पंचायत के आपसी समन्वय से इस समस्या का स्थायी
समाधान निकाला जा सकता है।एसडीओ विजय केरकेट्टा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए
आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभागों की बैठक बुलाई जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था
को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।मुलाकात के दौरान पत्रकार राजीव सिन्हा असगर अंसारी और सुरेंद्र ने भी ट्रैफिक समस्या से एसडीओ को
अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या
पर कितनी जल्दी ठोस कार्रवाई करता है और आम लोगों को जाम से राहत मिलती है या
नहीं।















