छतरपुर पलामू साइकिल पहल
छतरपुर पलामू नगर पंचायत छतरपुर के
अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन
ने गुरुवार को एक अनोखी पहल करते हुए
साइकिल चलाकर नगर कार्यालय पहुंचे।उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने
दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करें
जिससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा
बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल का
उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना,
शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की
समस्या को कम करना और प्रदूषण को नियंत्रित करना है।उन्होंने अन्य वार्ड पार्षदों
और नागरिकों को भी साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।अरविंद कुमार गुप्ता ने
उम्मीद जताई कि इस पहल से शहर में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के
स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।उन्होंने अपनी इस पहल को फोटो और
वीडियो के माध्यम से भी साझा किया
ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरणा ले
सकें।















