बोकारो पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता समापन
बोकारो जिला पुलिस एवं आदर्श ग्राम
विकास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी
सद्भाव विश्वास और सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय
पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता पैक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपिलो
मैदान में आयोजित हुई।इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों
ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद
फाइनल मैच सारूबेड़ा
और शहरिया टीम के बीच खेला गया
जिसमें शहरिया टीम ने शानदार प्रदर्शन
करते हुए 3-0
से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता
के दौरान खेल प्रेमियों को कई रोमांचक फुटबॉल मुकाबले देखने को मिले। इसी क्रम में गिरिडीह और बोकारो के बीच महिला फुटबॉल मैच भी खेला गया
जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा को
उपस्थित होना था लेकिन वे किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकीं। इसके बावजूद आयोजन
में जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मौके पर उपायुक्त
बोकारो अजय नाथ झा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह डीडीसी एसडीएम
एसडीपीओ सहित विभिन्न थाना प्रभारी
उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के
आयोजन पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।प्रतियोगिता
का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित
किया गया।














