बोकारो झारखंड में JETET झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की नियमावली रद्द होने और भाषाई विवाद के कारण कैबिनेट से स्वीकृति नहीं मिलने पर युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ जिससे राज्य के लाखों अभ्यर्थी निराश हैं।बताया जा रहा है कि पिछले 9 वर्षों से JETET परीक्षा आयोजित नहीं हुई है जिससे लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। वहीं 21 अप्रैल से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया भी भाषाई विवाद के कारण स्थगित कर दी गई है।इस मामले को लेकर बोकारो में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM के नेता निमाई महतो ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी मगही और अंगिका भाषा को शामिल करने को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।निमाई महतो ने आरोप लगाया कि सरकार के पास युवाओं के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार इस पर गंभीर नहीं है।उन्होंने चेतावनी दी कि बोकारो में छात्र और युवा संगठन एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या फैसला लेती है और युवाओं को राहत कब तक मिलती है।